दौसा में मोबाइल टॉवर पर चढ़े 3 युवक:गोठड़ा पंचायत को नांगल से जोड़ने का विरोध; प्रशासन पर लगाए आरोप

दौसा जिले में पंचायतीराज परिसीमन को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में गोठड़ा गांव में शनिवार सुबह करीब 8 बजे शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच तीन युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। युवक गोठड़ा ग्राम पंचायत को नांगल राजावतान पंचायत समिति से जोड़ने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी पंचायत 40 किलोमीटर दूर हैं, उससे पहले दौसा पंचायत समिति से जोड़ा जाना चाहिए था, लेकिन परिसीमन में इसे नांगल राजावतान में शामिल कर दिया गया। युवकों के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों से समझाइश करने में जुटी हुई है। 40 किलोमीटर दूर बताई पंचायत समिति टावर पर चढ़े युवकों का कहना है कि नांगल राजावतान पंचायत समिति गोठड़ा ग्राम पंचायत से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके बावजूद उनकी पंचायत को वहां जोड़ा गया, जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। दौसा जिला मुख्यालय पास युवकों ने बताया कि गोठड़ा गांव दौसा जिला मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर दूर है। ऐसे में पंचायत समिति दौसा से जोड़ना ज्यादा व्यावहारिक था। नांगल राजावतान जाने के लिए सीधे वाहनों का संचालन भी नहीं है, जिससे आमजन को रोजमर्रा के कामों में दिक्कत होगी। ज्ञापन देने के बावजूद नहीं हुई सुनवाई युवकों का आरोप है कि परिसीमन के दौरान उन्होंने सबसे पहले कलेक्टर को ज्ञापन देकर आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन उनकी मांग पर कोई सुनवाई नहीं की गई। जिला प्रशासन ने भौगोलिक परिस्थितियों को नजरअंदाज कर परिसीमन कर दिया। अनहोनी की जिम्मेदारी प्रशासन पर डाली युवकों ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के विरोध में वे टावर पर चढ़े हैं। यदि कोई अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इनपुट सहयोग राजेश शर्मा, दुब्बी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *