झालावाड़ में हुई मालवी प्रजापति समाज बैठक:मंदिर जीर्णोद्धार और सद​स्यता अभियान पर चर्चा, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का निर्णय

झालावाड़ में मालवी प्रजापति समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें मंदिर के जीर्णोद्धार और समाज के लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने सहित कई अहम निर्णय लिए गए। पीपलिया स्थित मालवी प्रजापति समाज मंदिर पर मुल्की पंचायत की यह बैठक पंचायत अध्यक्ष प्रहलाद कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंदिर की छत की मरम्मत करवाने और नए मंदिर शिखर का निर्माण करवाने पर सहमति बनी। समाज को अधिक से अधिक लोगों से जोड़ने के उद्देश्य से एक सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक गांव और ग्राम पंचायत पर प्रतिनिधि नियुक्त करने का फैसला हुआ, जिनकी नियुक्ति आगामी बैठक में की जाएगी। बैठक में समाज के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के विषय पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मालवी प्रजापति समाज धर्मशाला समिति दुधाखेड़ी की कार्यकारिणी और सम्मेलन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश प्रजापति का माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में समिति के सचिव शिवनारायण प्रजापति, कोषाध्यक्ष कैलाशचंद प्रजापति, उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रजापति, दौलतराम प्रजापति, रामदयाल प्रजापति, केशुराम प्रजापति, रामनारायण प्रजापति, दुधाखेड़ी धर्मशाला अध्यक्ष रघुनाथ प्रजापति, हीरालाल प्रजापति, विनोद प्रजापति, उदेराम प्रजापति, बाबूलाल प्रजापति, भागीरथ प्रजापति, राजाराम प्रजापति, कालूराम प्रजापति, रामलाल प्रजापति, हरिश प्रजापति, धन्नालाल, मुकेश प्रजापति, रोडूलाल सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *