पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दौसा जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। इससे आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और जिले के कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम में अचानक आए बदलाव से किसानों द्वारा सरसों की बुवाई भी प्रभावित होगी। मौसम विभाग ने भी पश्चिमी विक्षोभ को लेकर दौसा समेत कई जिलों में मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही मेघगर्जना के दौरान सुरक्षित स्थान पर छिपने की सलाह दी है। ऐसे में सोमवार को बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में गिरावट होने से ठंड का असर बढ़ेगा। आगामी 7 दिन यूं रहेगा तापमान
वहीं तापमान की बात करें तो सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आगामी 7 दिनों की बात करें तो…


