बालोतरा जिले की कल्याणपुर पुलिस ने ऑपरेशन विष भंजन के तहत मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 55 लाख रुपए के डोडा-पोस्त जब्त किए हे। इनोवा कार में 484.4 किलोग्राम डोडा-पोस्त मिले है। तस्कर मौके से भागने में सफल हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बालोतरा एसपी रमेश कुमार ने बताया- नशाखोरी पर कंट्रोल के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम ने ऑपरेशन विष भंजन के तहत एएसपी गोपाल सिंह भाटी, डीएसपी अशोक जोशी के सुपरविजन कल्याणपुर SHO बुद्धाराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। नाकाबंदी तोड़ इनोवा भगाई डीएसटी हैड कॉन्स्टेबल आईदान राम को सूचना दी गई इनोवा गाडी मादक पदार्थ से भरकर बालोतरा की तरफ जाएगी। इस पर थानाधिकारी बुद्धाराम मय जाब्ता और डीएसटी टीम ने गांव उमरलाई में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी इनाेवा कार आती दिखाई दी जिसको रुकवाने का इशारा किया गया। ड्राइवर ने नाकाबंदी तोड़कर गाडी भगाकर ले जाकर रोड की साइड में गाडी खड़ी कर दी। उसमें से दो व्यक्ति के पास खेतों में बबूल की झाडिय़ों व फसलों की आड़ लेकर भाग गए। 28 कट्टों में 484.455 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त पुलिस ने इनोवा कार की तलाशी ली तो उसमें ब्लैक कट्टों 28 कट्टों में 484.455 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किए। मादक पदार्थो की तस्करी में उपयोग में ली गई कार को जत कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गाडी से फरार मादक पदार्थ तस्करों की तलाश की जा रही है।


