द्रास ग्लेशियर में शहीद हुए चूरू के सतीश कुमार:ड्यूटी के दौरान पहाड़ी से पैर फिसला, मंगलवार को राजगढ़ पहुंचेगी पार्थिव देह

भारतीय सेना के जांबाज नायक सतीश कुमार स्वामी (24) ने लद्दाख के द्रास ग्लेशियर में ड्यूटी के दौरान आज सुबह शहीद हो गए। सतीश कुमार स्वामी 5GR यूनिट में नायक के पद पर कार्यरत थे। वो राजगढ़-सादुलपुर तहसील के गांव ठिमाऊ बड़ी के रहने वाले थे। पूर्व सैनिक संघ के तहसील अध्यक्ष जगत सिंह ने बताया- सतीश कुमार अविवाहित थे। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पेट्रोलिंग के दौरान पहाड़ी से पैर फिसलने की वजह से शहीद हुए हैं। उनकी पार्थिव देह 21 जनवरी, मंगलवार को सुबह 7 बजे राजगढ़ के शहीद स्मारक पर पहुंचेगी। इसके बाद 25 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा के साथ उनके पार्थिव देह को राजगढ़ से पैतृक गांव ठिमाऊ ले जाया जाएगा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद सतीश कुमार के परिवार के मुखिया को छोड़कर अभी तक अन्य परिजनों को सूचना नहीं दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *