राजनांदगांव| मौसम में बदलाव का दौर जारी है। प्रदेश में फिर चक्रीय चक्रवात परिसंचरण और द्रोणिका का सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसके असर से मौसम में बदलाव होगा। वहीं मंगलवार से कई हिस्सों में फिर बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम विज्ञानी चंद्रा ने बताया कि इस दौरान तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट भी संभावित है। इससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। चंद्रा ने बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व झारखंड और उसके आसपास 1.5 किमी. की ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक द्रोणिका पूर्वी बिहार से उत्तर तेलंगाना तक छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किमी. ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ का सिस्टम भी बना हुआ है। इससे मौसम में बदलाव हो रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों के साथ दुर्ग संभाग के जिलों में भी मंगलवार और बुधवार को हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है। वहीं तापमान में गिरावट भी होगा।


