द्वारका-सोमनाथ, काशी–अयोध्या तीर्थ यात्रा का अवसर:छिंदवाड़ा से 500 लोग जा सकेंगे; 24 जनवरी और 14 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के वरिष्ठजन वर्ष 2026 में दो प्रमुख धार्मिक यात्राओं का लाभ ले सकेंगे। पहली यात्रा द्वारका-सोमनाथ के लिए 9 से 15 फरवरी तक और दूसरी यात्रा काशी–अयोध्या के लिए 30 मार्च से 4 अप्रैल तक होगी। इन यात्राओं के लिए 24 जनवरी (व्दारका–सोमनाथ) और 14 मार्च (काशी–अयोध्या) तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दोनों यात्राओं में 250–250 यात्रियों को भेजा जाएगा। अधिक आवेदन मिलने पर कम्प्यूटराइज्ड लॉटरी से चयन होगा। यह कर सकते हैं आवेदन
कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने बताया कि पुरुष 60 साल, महिलाएं 58 वर्ष से अधिक और आयकरदाता नहीं होनी चाहिए। पति-पत्नी में से किसी एक की पात्रता पर दूसरा भी यात्रा कर सकता है। पहले यात्रा कर चुके वरिष्ठजन 5 वर्ष बाद फिर से पात्र माने जाएंगे। 60% से अधिक दिव्यांग, 65 वर्ष से अधिक अकेले यात्री और वृद्ध दंपती अपने साथ सहायक ले जा सकेंगे। सहायक की आयु 18 से 50 वर्ष होना चाहिए। आवेदन प्रक्रिया
आवेदक अपना फॉर्म समग्र ID, आधार कार्ड और डॉक्टर का फिटनेस प्रमाणपत्र संलग्न कर संबंधित नगर निगम/नगरीय निकाय/जनपद पंचायत में जमा करेंगे। समूह में अधिकतम 25 लोग आवेदन कर सकते हैं। यात्रा का प्रस्थान और वापसी छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से होगी। ट्रेन का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को आवेदन की सुनिश्चित जांच, दस्तावेजों की पुष्टि और योजना का व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *