द ह्यूमन राइट्स सुरक्षा सोसायटी ने मनाई धीयां दी लोहड़ी

अमृतसर | द ह्यूमन राइट्स सुरक्षा सोसायटी की ओर से बाबा दीप सिंह एवेन्यू हकीमा गेट में धीयां दी लोहड़ी मना कर समाज को एक अलग संदेश दिया। इस अवसर पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक तलवार ने विशेष तौर पर पहुंचकर बेटियों को आशीर्वाद दिया। पंजाब के सचिव मोंटू चावला ने कहा कि लड़कों की लोहड़ी तो सभी मनाते हैं, पर हमारी सोसाइटी लड़कियों की लोहड़ी मना कर सबको यह संदेश देना चाहती है कि आज के दौर में लड़कियां लड़कों के बराबर खड़ी होकर हर फील्ड में काम कर रही हैं। इस अवसर पर डॉ. रोहन मेहरा, डॉ. चेतन, रमन कनोजिया, रविंद्र डावर, अमनदीप सिंह, रोहित वोहरा, जसपाल कंबोज, सैम चावला, चांद सहगल, बंटी कनोजिया और बाबा दीप सिंह एवेन्यू के सारे निवासी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *