धनंजय सिंह BCCI की AGM में शामिल होने मुंबई रवाना:बोले- राजस्थान में क्रिकेट मैच बढ़ाने और नए मैदानों के विकास पर करेंगे बात

राजस्थान क्रिकेट एकेडमी में विवादों के बीच एडहॉक कमेटी के सदस्य धनंजय सिंह खींवसर बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटिंग में शामिल होने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। पिछले काफी समय से राजस्थान क्रिकेट एकेडमी में अध्यक्ष और लॉबिंग को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच बीसीसीआई ने सभी स्टेट एकेडमी के प्रतिनिधियों को एनुअल जनरल मीटिंग में इनवाइट किया है। इस मीटिंग में बीसीसीआई के विभिन्न पदों पर चुनाव प्रस्तावित हैं। बीसीसीआई की एजीएम में शामिल होने गए धनंजय सिंह खींवसर जोधपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं। धनंजय सिंह इससे पहले पिछले साल हुई बीसीसीआई की एजीएम में भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मुंबई रवाना होने से पहले धनंजय सिंह खींवसर ने बताया कि एजीएम 28 सितंबर को दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक होगी। इसके अलावा बीसीसीआई के पदाधिकारियों से मुलाकात में राजस्थान में क्रिकेट के लिए नई संभावनाएं तलाशने को लेकर चर्चा होगी। राजस्थान में क्रिकेट मैच बढ़ाने और नए मैदानों के विकास को लेकर भी बात रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *