धनबाद के भागाबांध क्षेत्र में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। दोपहर करीब 12 बजे खेत में बकरी चरा रही 12 वर्षीय बच्ची पर बिजली गिरी। इस हादसे में पास में काम कर रही एक महिला भी झुलस गई। परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। चाचा के साथ रह रही थी बच्ची स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक बच्ची अपने पिता के निधन के बाद चाचा के साथ रह रही थी। वह पढ़ाई के साथ घर के काम में भी मदद करती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद भी ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी है। इस वजह से ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।


