हिमाचल के चंबा-मंडी में बादल फटने से 5 पुल बहे:राज्य में अब तक 75 की मौत; छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भारी बारिश, सड़के डूबीं

हिमाचल प्रदेश के चंबा और मंडी जिले में बादल फट गया है। इससे राज्य में 5 पुल बह गए हैं। चंबा में कंघेला नाले पर बना पुल बह गया। वहीं, मंडी जिले की चौहार घाटी में एक वाहन-यातायात और तीन पैदल पुल बह गए। हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। तब से लेकर 4 जुलाई तक बाढ़-लैंडस्लाइड की घटनाओं में 75 लोगों की मौत हो चुकी है। 288 लोग घायल हैं। बादल फटने की घटनाओं में सबसे ज्यादा 14 मौतें मंडी जिले में हुई हैं। यहां 31 लोग अभी भी लापता हैं। राज्य में आज भी तेज बारिश का रेड अलर्ट है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में शनिवार रात से तेज बारिश जारी है। सरगुजा की पॉश कॉलोनी से लेकर नीचली बस्तियों में पानी भर गया। वहीं, अंबिकापुर के कुंडला सिटी में दो से तीन फुट तक पानी भर जाने से रोड पर खड़ी कारें आधी डूब गईं। झारखंड में शनिवार को तेज बारिश हुई। रामगढ़ जिले के महुआ टांगरी में सुबह के वक्त अवैध कोयला खदान धंस गई। इसमें 4 लोगों की मौत और 4 घायल हो गए। राज्य में सोमवार सुबह तक तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से बाढ़ के हालात हैं। तेज बारिश के कारण मंडला जिले में नर्मदा नदी उफान पर है। इधर, नरसिंहपुर को होशंगाबाद से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर मौजूद पुल ढह गया। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट देखने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *