धनबाद में कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा:सांसद ढुलू महतो बने मुख्य यजमान, श्री श्री रविशंकर से लेकर पवन सिंह भी होंगे शामिल

धनबाद के बाघमारा स्थित चिटाही धाम में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। दामोदर नदी से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा में विभिन्न झांकियां, हाथी-घोड़े और विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस 9 दिवसीय समारोह में 6 फरवरी को श्री श्री रविशंकर का प्रवचन और भजन गायिका स्वाति मिश्रा का भगवती जागरण होगा। तो वहीं 8 फरवरी को प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए 9 फरवरी को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। पैदल 17 किलोमीटर दूर चिटाही स्थित रामराज मंदिर पहुंचे तेलमच्चो स्थित दामोदर नदी ‎तट से कलश यात्रा शुरू हुई। जिले के ‎51 हजार श्रद्धालु कलश लेकर तेलमच्चो ‎घाट पहुंचे। वहां से कलश में जल भरकर ‎पैदल 17 किलोमीटर दूर चिटाही स्थित रामराज मंदिर पहुंचे। इस दौरान 20‎ हजार से अधिक भक्त ध्वज लेकर कलश ‎यात्रा के साथ चल रहे थे। चिटाही में विद्वान ‎पंडितों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ‎ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित थे। यज्ञ में मुख्य ‎यजमान धनबाद सांसद ढुलू महतो और ‎उनकी पत्नी सावित्री देवी और बाघमारा‎ विधायक शत्रुघ्न महतो और उनकी पत्नी‎ डोली देवी शामिल हुई। चिटाही स्थित रामराज मंदिर के वार्षिक‎ महोत्सव के अवसर पर आयोजित 9 ‎दिवसीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारियां पूरी‎ हो चुकी हैं। मंदिर सहित पूरा चिटाही धाम ‎सज धजकर तैयार है। मंदिर के आसपास ‎यज्ञ मंडप बनकर तैयार हो चुका है। सार्जन बैंड और झारखंडी ढाक रहा मुख्य आकर्षण‎
कलश शोभा यात्रा के दौरान केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बंगाल‎ आदि प्रदेशों के कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। ऊंट,‎ हाथी, घोड़े, रथ आदि यात्रा में शामिल हुए। झारखंड का सार्जन बैंड, ढाक‎ पार्टी, आदिवासी नृत्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।‎ 9 दिनों में होंगे 58 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम‎ ——————————————————— ये भी खबर पढ़िए चिटाही धाम रामराज मंदिर आएंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह:मंदिर के वार्षिकोत्सव सह श्रीराम महायज्ञ का आयोजन; श्रीश्री रविशंकर भी करेंगे शिरकत‎ धनबाद‎ स्थित बाघमारा के चिटाही धाम रामराज मंदिर में अबकी बार ‎वार्षिक महोत्सव काफी खास रहने वाला है। आध्यात्म ‎से लेकर गीत-संगीत से जुड़े चर्चित शख्सियत सालाना‎ वार्षिक महोत्सव सह श्रीराम महायज्ञ के आकर्षण का‎ केंद्र होंगे। आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर, प्रसिद्ध‎ कवि सह वक्ता कुमार विश्वास, भोजपुरी सुपर स्टार ‎पवन सिंह, भजन गायिका स्वाति मिश्रा समेत साध्वी‎ सरस्वती रामराज मंदिर के वार्षिक महोत्सव में शिरकत‎ करने आ रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *