सिवनी के पेंच नेशनल पार्क में दिखा ब्लैक पैंथर:कर्माझीरी गेट के पास पत्थर पर अटखेलियां करते नजर आया बघीरा

पेंच टाइगर रिजर्व में कर्माझीरी गेट के पास मंगलवार सुबह ब्लैक पैंथर (बघीरा) पत्थर पर अटखेलियां करता दिखाई दिया, जिसे देखकर सभी पर्यटक रोमांचित हो उठे। द जंगल बुक के मशहूर किरदार मोगली की जन्मस्थली के रूप में विख्यात पेंच नेशनल पार्क में देश-विदेश से पर्यटक वन्यजीवों को देखने आते हैं। यहां बाघों के अलावा अब ब्लैक पैंथर का दीदार भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। जंगल बुक में मोगली का विश्वसनीय मित्र माने जाने वाले बघीरे की वास्तविक झलक पाकर पर्यटकों ने इस अद्भुत क्षण को अपने कैमरों में किया। पेंच टाइगर रिजर्व की विशेषता यह है कि यहां विविध प्रकार के वन्यजीव एक साथ पाए जाते हैं। बाघ और ब्लैक पैंथर के अतिरिक्त यहां तेंदुआ, भेड़िया, बाइसन, हिरण, बारहसिंगा, मोर, भालू, गौर और जंगली कुत्ते जैसे जानवर भी रहते हैं। साथ ही विभिन्न प्रजातियों के पक्षी भी यहां के पारिस्थितिकी तंत्र को समृद्ध बनाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *