धनबाद में कांग्रेसियों ने एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे:लाठी-डंडे से किया हमला; मीडियाक​र्मियों से भी उलझे, कैमरा-मोबाइल छीना

नेशनल हेराल्ड केस में बुधवार को धनबाद में विरोध प्रदर्शन करने जुटे कांग्रेस नेता आपस में ही उलझ गए। रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस नेताओं में जमकर लात-घूंसे चले। लाठी-डंडे और रॉड से भी एक-दूसरे पर हमले हुए। उन्होंने घटना का कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों पर भी हमले किए। इधर, गोड्‌डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने X हेंडल पर लिखा- ‘झारखंड कॉग्रेसियों का धनबाद में बहुत बड़ा शक्ति प्रदर्शन? दौड़ा दौड़ाकर पत्रकारों की पिटाई, राहुल गांधी जी ने कांग्रेस को आख़िरकार मज़बूत कर ही दिया’ शुरुआत कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी के बेटे और झरिया के कांग्रेस नेता एनामुल हक के बीच बहस से हुई। बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई। राशिद रजा अंसारी के बेटे ने कहा- रुको बताते हैं। इसी बीच राशिद रजा खुद भी आ गए। उन्होंने फोन कर भाई, बेटा और भतीजे को भी बुला लिया। गाड़ी में लाठी, डंडा और रॉड लिए वे लोग रणधीर वर्मा चौक पहुंचे। पहले लत्तम-जुत्तम फिर घूसा और हेलमेट, लाठी-डंडा से एक-दूसरे पर टूट पड़े। राशिद के भाई और बेटों ने एनामुल को खदेड़ा। वहां कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों का मोबाइल छीन लिया व पत्रकारों पर हमला कर दिया। प्रेस क्लब ने कांग्रेस से की कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा को हटाने की मांग
पत्रकारों पर हमले के विरोध में प्रेस क्लब की बैठक संजीव झा की अध्यक्षता में हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस दुर्व्यवहार की निंदा की गई और कार्यकार जिला अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी को पद से हटाने की मांग की गई। बाद में कांग्रेस नेताओं और प्रेस कल्ब के बीच बैठक हुई। कार्यकारी जिला अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने इस घटना के लिए माफी भी मांगी। पत्रकारों से मांगी माफी: रजा
घटना के दौरान कुछ पत्रकारों को भी चोटें आई हैं। इसका मुझे खेद है। मैंने प्रेस क्लब व पत्रकारों से माफी मांगी है। -राशिद रजा अंसारी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कार्रवाई करें प्रशासन : ढुलू
मीडियाकर्मियों पर यह हमला समझ से परे है। मीडियाकर्मियों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है। जिला प्रशासन गुंडागर्दी करने वाले कांग्रेसियों पर कार्रवाई करे। -ढुलू महतो, सांसद

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *