पंजाब में कल यानी 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दौरान सारे सरकारी दफ्तर व शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। सरकार की तरफ से इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, अब लोगों के सरकारी दफ्तरों के काम सोमवार को ही हो पाएंगे। क्योंकि 19 और 20 को शनिवार और रविवार है। ऐसे में लोगों को आज ही अपने सरकारी दफ्तरों से जुड़े काम निपटाने होंगे। इमरजेंसी सेवाएं रहेगी जारी इन दोनों दिनों में सरकारी दफ्तरों में पहले ही काम नहीं होते हैं। वहीं, लोग तीन दिन की छुट्टियां पड़ने से लंबे वीकेंड का आनंद उठा पाएंगे। दूसरी तरफ केंद्र सरकार के दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान हो चुका है। हालांकि पुलिस, सेहत व अन्य इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी गर्मी के चलते स्पेशल वार्ड गठित राज्य में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही और लू चल रही है। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। इसके लिए सरकार ने सारी सरकारी अस्पतालों में स्पेशल वार्ड गठित किए है। जो कि छुट्टी वाले दिन भी काम करेंगे। वहीं, लोगों को सलाह दी है कि वह तेज धूप में गर्मी न निकले।


