धनबाद में भूमिगत कोयला खदान में आग:जहरीले धुएं से ग्रामीणों को सांस लेने में परेशानी, घरों में धुआं भरा

धनबाद जिले के कतरास स्थित बीसीसीएल एरिया-4 के अंतर्गत मां अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी की भूमिगत खदान से जहरीला धुआं निकल रहा है। इस धुएं के कारण आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में लगातार धुएं के फैलाव से पूरा इलाका धुंध और दुर्गंध से भर गया है, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। काला और घना धुआं लगातार निकल रहा ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से भूमिगत कोयला परतों में आग सुलग रही है। इससे काला और घना धुआं लगातार निकल रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि घरों के अंदर भी धुआं भर जाता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में काफी कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी और भय है कि यदि आग का दायरा बढ़ा, तो पूरा इलाका गंभीर खतरे में पड़ सकता है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि भूमिगत कोयला खदानों में आग अक्सर स्वतः प्रज्वलन, विद्युत दोष, घर्षण तापन या विस्फोटक संचालन के अनुचित प्रबंधन के कारण लगती है। सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की मांग बीसीसीएल अधिकारियों ने बताया है कि आग को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आग पर काबू पाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *