बोकारो में ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत:पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर में हादसा, 13 लाख मुआवजे पर बनी सहमति

बोकारो के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में एक मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। 25 वर्षीय आशुतोष कुमार राय, जो पाटील रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में फिटर के पद पर कार्यरत थे, हादसे का शिकार हुए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशुतोष छपरा (बिहार) के निवासी थे और बालीडीह की झोपड़ी कॉलोनी में रहते थे। मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री परिसर में स्थानीय लोगों और मजदूरों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन और स्थानीय नेताओं के बीच बैठक हुई। वार्ता के बाद मृतक के पिता को 13 लाख रुपए का मुआवजा देने पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त, अंतिम संस्कार के लिए एक लाख रुपए नगद देने का भी निर्णय लिया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार हो रहे हादसों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि कई कंपनियों में मजदूरों से बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जाता है, जिससे ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने प्रशासन और उद्योग प्रबंधन से सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग की। प्रबंधन मृतक के परिजनों के साथ खड़ा है: एजीएम पाटील रेल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के एजीएम असीम चक्रवर्ती ने बताया कि आशुतोष ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया था, लेकिन स्टेपने पर फंसने के कारण वह नीचे गिर गए। उन्होंने कहा कि प्रबंधन मृतक के परिजनों के साथ खड़ा है और मुआवजा देने का निर्णय इसी संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *