धनबाद में विधायक राज सिन्हा का धरना:नगर निगम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन प्रदर्शन, 48 घंटे का अल्टीमेटम

धनबाद में जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर विधायक राज सिन्हा ने सोमवार से नगर निगम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। सुबह से ही बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता धरना स्थल पर मौजूद रहे। आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी विधायक राज सिन्हा ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई, तो वे नगर निगम कार्यालय के चौखट पर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरने पर अगले 48 घंटे के भीतर नगर आयुक्त के चैम्बर के बाहर धरना देकर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही: विधायक राज सिन्हा ने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों से शहर की प्रमुख सड़कों के निर्माण की मांग उठने के बावजूद हर बार नगर निगम और राज्य सरकार की ओर से एसीबी जांच का हवाला देकर मामले को टाला जाता रहा है। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़कें आज जनता के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुकी हैं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। विधायक ने कहा-सड़कों की स्थिति अत्यंत बदहाल विधायक ने जिन प्रमुख सड़कों के तत्काल निर्माण की मांग की है, उनमें बरटांड़ रोड, पंडित क्लीनिक रोड, राजकीय पॉलिटेक्निक, पांडरपाला मार्ग, गांधी नगर रोड, सब्जी बगान सड़क, डीएस कॉलोनी रोड, माडा कॉलोनी रोड, विनोद नगर सड़क, मनईटांड मार्ग, गोल बिल्डिंग से छठ तालाब होते हुए भोक्ता मेला मार्ग और पथराकुल्ही सड़क शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन सड़कों की स्थिति अत्यंत बदहाल है और प्रतिदिन लाखों लोगों को जोखिम उठाकर चलना पड़ता है। बारिश के दौरान हालात और भी भयावह हो जाते हैं। धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि शहर में विकास कार्य लगभग ठप हैं, जिससे आम जनता परेशान है। विधायक ने स्पष्ट किया कि जब तक सड़कों के निर्माण का स्पष्ट रोडमैप तैयार कर सार्वजनिक नहीं किया जाता, उनका धरना जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *