जामताड़ा में 45 लाख की नकली शराब जब्त:चार तस्कर गिरफ्तार, 225 पेटी विदेशी शराब बरामद; बिहार भेजने की थी तैयारी

जामताड़ा पुलिस ने नारायणपुर क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लाख रुपए मूल्य की नकली विदेशी शराब का एक बड़ा जखीरा जब्त किया है। इस अभियान के दौरान चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि उन्हें गोविंदपुर की ओर से एक डीसीएम गाड़ी के माध्यम से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बिहार भेजे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस गाड़ी को दो अन्य चार-पहिया वाहन एस्कॉर्ट कर रहे थे। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने 30 नवंबर 2025 को पाण्डेयडीह मोड़ स्थित गोविंदपुर–साहेबगंज मुख्य मार्ग पर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान डीसीएम गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कुरकुरे की बोरी के पीछे छिपाकर रखी गई 210 पेटी नकली विदेशी शराब और 78 गैलन स्पिरिट (3120 लीटर) बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, एस्कॉर्ट कर रहे कार से़ ़15 पेटी शराब मिली। जब्त शराब की कीमत झारखंड में 15.95 लाख रुपए आंकी गई कुल मिलाकर, 225 पेटियों में 5400 बोतलें (2025 लीटर) नकली शराब जब्त की गई। जब्त शराब का झारखंड में सरकारी मूल्य लगभग 15.95 लाख रुपए है, जबकि बिहार में इसका अनुमानित बाजार मूल्य 45 लाख रुपए आंका गया है। पुलिस ने मौके से चार तस्करों दारा सिंह, चंदर मंडल, मो. रहीम अंसारी और संतोष पासवान को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन वाहन, सात मोबाइल फोन, 33 हजार रुपए नगद और आधार व पैन कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *