धनबाद में IPL फाइनल देखकर लौट रहे युवक पर हमला:चार बदमाशों ने की फायरिंग, पैर में गोली लगी; पुराने विवाद में हमले की आशंका

धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के भेलजोरिया में एक युवक पर चार अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घायल युवक की पहचान पीठाकीयरी स्थित ईसीएल क्वार्टर निवासी सागर सहनी के रूप में हुई है। घटना भेलजोरिया स्थित ट्रांसफार्मर के पास की है। हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की सागर सहनी मंगलवार रात को निरसा खटाल स्थित अपने दोस्तों के साथ आईपीएल 2025 का फाइनल मैच देख रहा था। मैच के बाद घर लौटते समय चार युवकों ने उस पर हमला किया। हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली सागर के पैर में लगी। गोली लगने से वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने परिजनों को सूचना दी। सुजीत रविदास पर पिता ने लगाया आरोप परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और सागर को पहले निरसा थाना ले गए। वहां से उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायल के पिता नंदलाल मल्लाह ने इस हमले के पीछे सुजीत रविदास का हाथ होने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि सुजीत से पुराना विवाद चल रहा है। वह पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। घायल के बयान पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अनिल कुमार शर्मा, निरसा थाना प्रभारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *