धनबाद रेल मंडल में मेगा टिकट चेकिंग:24 घंटे में 1128 यात्री पकड़े गए, 6 लाख रुपए का जुर्माना वसूला

धनबाद रेल मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। 7 अप्रैल से 8 अप्रैल सुबह 8 बजे तक चले इस मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1128 यात्रियों को नियम तोड़ते हुए पकड़ा गया। धनबाद, गोमो, कोडरमा, बरकाकाना और डाल्टनगंज में चला अभियान धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक और वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि यह चेकिंग धनबाद, गोमो, कोडरमा, बरकाकाना और डाल्टनगंज स्टेशनों पर की गई। इस दौरान बिना टिकट यात्रा, बिना उचित प्राधिकार यात्रा और बिना बुक सामान ले जा रहे यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई दोषी यात्रियों से कुल 5 लाख 98 हजार 570 रुपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही उन्हें रेलवे नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। चेकिंग टीमों ने स्टेशनों के साथ विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना है। इससे नियमों का पालन करने वाले यात्रियों को भी परेशानी से बचाया जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *