धनीराम बारसे फिर सुकमा के भाजपा जिला अध्यक्ष मनोनीत

भास्कर न्यूज | सुकमा सुकमा जिले में वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे पर पुनः संगठन ने अंतिम मुहर लगा दी है। सुकमा के जिला चुनाव आधिकारी दिनेश कश्यप ने अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय में लिफाफा खोलकर पुनः धनीराम बारसे के नाम का ऐलान किया। सुकमा के भाजपा जिला कार्यालय में पूरी प्रक्रिया के तहत यह कार्य किया। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य हूंगाराम मरकाम, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज देव, विधानसभा प्रत्याशी रहे सोयम मुका, जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, जिला महामंत्री कोरसा सन्नू, विश्वराज सिंह समेत उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर धनीराम बारसे को बधाई दी। जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व समेत सभी संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूं। भाजपा में रहकर कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना मेरे लिए गर्व का विषय है, भाजपा ही एक मात्र ऐसी राजनीतिक दल है जहां साधारण कार्यकर्ता बूथ से लेकर उच्चतम पद तक पहुंच कर स्थापित हो सकता है। आगे संगठन से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उस पर पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *