महाराष्ट्र में ऑनर किलिंग-भाई ने बहन को पहाड़ से धकेला:घुमाने के बहाने लेकर गया था; क्रिकेट मैच कवर कर रहे ड्रोन में रिकॉर्ड हुआ वीडियो

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। एक लड़के ने अपनी चचेरी बहन को 200 फीट ऊंची पहाड़ से धकेलकर मार डाला। इस पूरी घटना का वीडियो क्रिकेट मैच रिकॉर्ड कर रहे एक ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जिसकी मदद से आरोपी की पहचान हुई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, 17 साल की यह लड़की शाहगढ़ की रहने वाली थी और दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी।दबाव बनाने के बाद लड़की ने शाहगढ़ पुलिस में परिवार से अपनी जान को खतरे की शिकायत की थी। परिवार ने लड़की को संभाजीनगर में उसके चाचा के घर भेज दिया था। उसके चाचा का लड़का ही घुमाने के बहाने पहाड़ पर ले गया और वहां से धक्का दे दिया। इससे लड़की की मौत हो गई। बहन को साथ लेकर जाता और अकेला लौटता दिखा आरोपी घटना का जो ड्रोन वीडियो सामने आया है, उसमें लाल टी-शर्ट पहने हुए एक लड़का, एक लड़की को पहाड़ी पर ले जाता नजर आ रहा है। इसके कुछ ही सेकंड में वह अकेला लौटता दिख रहा है। पुलिस ने जब आरोपी ऋषिकेश तानाजी को अरेस्ट किया, तब उसने वही लाल टी-शर्ट पहने हुए था। लड़की अपने चाचा के घर 8 दिन पहले ही रहने के लिए आई थी। इस बीच ऋषिकेश ने बहन को लड़के से दूर रहने की हिदायत दी थी। सोमवार को वह खावड़ा पहाड़ पर ले गया। हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की आरोपी ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। हालांकि घटना के समय वहां कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे उन्होंने पुलिस को इसकी खबर दे दी। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पहले भी एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है। ————————— मर्डर-सुसाइड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु में बच्चों को जहर देकर कपल ने सुसाइड किया, फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव बेंगलुरु में सोमवार को एक ही परिवार 4 लोगों के शव घर से बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी ने पहले बच्चों को जहर दिया। इसके बाद फांसी लगा ली। यूपी के प्रयागराज का रहने वाला अनूप कुमार (38), पत्नी राखी (35), बेटी अनुप्रिया (5) और बेटा प्रियांश (2) के साथ रहता था। अनूप निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *