धनोरिया में 101 कलशों के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा महोत्सव

झागर | ग्राम पंचायत धनोरिया में मंगलवार से 10वां संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव शुरू हुआ। सरकारी स्कूल के पास कथा स्थल पर शिवधाम मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। 101 कलशों के साथ विधिविधान से पूजा-अर्चना कर यात्रा आरंभ हुई। श्रद्धालु डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ झंडा लेकर लोग आगे-आगे चल रहे थे, पीछे महिलाएं और बालिकाएं सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते कथा स्थल पहुंचीं। वहां पूजन के बाद श्रीराम कथा की शुरुआत हुई। कथा वाचन आचार्य मनोज अवस्थी महाराज कर रहे हैं। वे अंतरराष्ट्रीय कथाकार और समाज सुधारक हैं। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक होगी। महोत्सव के दौरान 3 जनवरी शनिवार को श्रीरामचरितमानस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। यह तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी। बालिका वर्ग में सभी बालिकाएं, कनिष्ठ वर्ग में 18 वर्ष से कम उम्र के प्रतिभागी और वरिष्ठ वर्ग में 18 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी भाग लेंगे। परीक्षा सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक होगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से आधा घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *