धमकी पर सांसद रंधावा बोले- सरकार से अब कोई उम्मीद नहीं

भास्कर न्यूज | अमृतसर मानसून सत्र खत्म होते ही कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा दिल्ली से अमृतसर लौटे। एयरपोर्ट पर उनका बेटा उन्हें लेने आया था जिसे हाल ही में जग्गू भगवानपुरिया से धमकी मिलने की बात सामने आई है। जब डेरा बाबा नानक से सांसद रंधावा से परिवार की सुरक्षा को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि जो सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग जाए उससे जवाब मांगने का कोई मतलब नहीं। अब न हमें कोई उम्मीद है और न ही पंजाब पुलिस से कोई आस बची है। रंधावा ने कहा कि जब उन्हें खुद दिल्ली में धमकी मिली थी, तब भी पंजाब पुलिस ने एक कांस्टेबल तक नहीं भेजा। बेटे को मिली धमकी पर रंधावा ने साफ किया कि हमारा परिवार न तो आतंकवादियों के साथ रहा और न ही गैंगस्टरों के। अगर कोई सबूत है तो पंजाब सरकार सार्वजनिक करे। कांग्रेस का कार्यकर्ता न तो आतंकी होता है और न गैंगस्टर। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब का माहौल जानबूझकर खराब किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *