भरतपुर में नाबालिग लड़के ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। लड़ने ने सुसाइड नोट भी छोड़ा। आरोप लगाया कि गांव का एक व्यक्ति बेटी से रेप की FIR दर्ज कराने की धमकी दे रहा है। वह ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए की डिमांड भी कर रहा है। घटना जिले के रुदावल थान इलाके के एक गांव में सोमवार सुबह 11 बजे हुई। लड़के के पिता ने रुदावल थाने में FIR में दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया- मेरा बेटा सोमवार को घर पर अकेला था। हम सभी घरवाले रिश्तेदारी में बूंदी गए हुए थे। पीछे से गांव के ही एक व्यक्ति ने बेटे को फोन पर धमकाया। कहा कि या तो मुझे 2 लाख रुपए कैश दे दे, वरना मैं बेटी से रेप का मामला दर्ज करा दूंगा। डर कर मेरे बेटे ने सोमवार सुबह 11 बजे कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। चचेरा भाई घर पहुंचा तो लटका मिला पिता ने बताया- सोमवार शाम 4 बजे मेरा भतीजा घर पहुंचा। देखा कि बेटे का शव पंखे के कुंडे के लटका हुआ था। उसने हमें घटना के बारे में बताया। लोगों ने शव उतारा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कल शाम ही शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। आज मंगलवार को पोस्टमॉर्टम करवाया गया। सुसाइड नोट मिला, लिखा- मुझे धमकी दी पिता ने बताया- जब बेटे का शव कुंदे से उतार रहे थे तो उसके पास से सुसाइड नोट मिला। इसमें यह भी लिखा था- धमकी के बाद मैं मरना चाहता हूं। मेरी आत्म की शांति के लिए प्रार्थना करना। मेरे परिवार का ध्यान रखना। इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर


