धमतरी के मोहलाई गांव में पानी की किल्लत:300 रुपए चंदा कर मंगा रहे टैंकर, युवाओं को नहीं मिल रही दुल्हन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का मोहलाई गांव पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। पानी की किल्लत ने गांव के सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित किया है। गांव में युवाओं की शादियां नहीं हो पा रही हैं। स्थिति यह है कि गांव की बेटियां तो विवाह के बाद दूसरे गांवों में जा रही हैं। लेकिन बाहर की लड़कियां यहां दुल्हन बनकर आने से मना कर रही हैं। इससे गांव में कुंवारे युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। पानी की समस्या इतनी विकट है कि ग्रामीणों को 300 रुपए चंदा करके टैंकर मंगवाना पड़ता है। पानी भरने में इतना समय लगता है कि लोग अपने रोजगार पर भी नहीं जा पाते। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शुरू किए गए निर्माण कार्य भी पानी की कमी के कारण अधूरे पड़े हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट में आवेदन दिया है। उनकी मांग है कि गंगरेल के अंतिम छोर फुटहा मुड़ा से गांव को पानी की आपूर्ति की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *