धमतरी जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण:मरीजों से अतिरिक्त पैसे मांगने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, अक्टूबर तक तैयार होगा ट्रामा सेंटर

धमतरी के कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मरीजों से बातचीत कर भोजन और दवाओं की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्हें पता चला कि कुछ कर्मचारी मरीजों से जांच के लिए अतिरिक्त पैसों की मांग कर रहे हैं। इस पर उन्होंने सीएमएचओ और डीपीएम को कड़े निर्देश दिए। कहा कि ऐसे कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। नए ट्रामा यूनिट अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नए ट्रामा यूनिट का भी जायजा लिया। निर्माण कार्य को तेज करने के निर्देश दिए। यह यूनिट अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी। यहां मरीजों को खून, पेशाब सहित अन्य जांचों की सुविधा मिलेगी। साथ ही ब्लड यूनिट, कार्डियोवैस्कुलर यूनिट और बर्न यूनिट भी होंगी। कलेक्टर ने डॉक्टरों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि इलाज में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। भंडार गृह में एक्सपायरी दवाएं नहीं रखने और मरीजों को ऐसी दवाएं न देने के भी निर्देश दिए गए। डॉक्टरों की मांग की गई कलेक्टर ने बताया कि, धमतरी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं। धमतरी जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट, हड्डी रोग विशेषज्ञ जैसे डॉक्टरों की मांग की गई है। जल्द ही शासन से यह मांग पूरी होने की उम्मीद है। कलेक्टर ने बताया कि राज्य शासन से स्वीकृति प्राप्त होते ही धमतरी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिला अस्पताल के पुनरुद्धार के लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस प्रस्ताव में जिला अस्पताल में एक सौ बिस्तर नये खण्ड का विस्तार होगा। 100 बिस्तर के नये मदर-चाइल्ड अस्पताल और 40 बिस्तर का नेत्ररोग अस्पताल भी इस प्रस्ताव में शामिल किया गया है। इसके लिए भी शासन से जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *