धमतरी जिला पंचायत में भाजपा की जीत:जहां हुई थी तोड़फोड़ उसी क्षेत्र के प्रत्याशी बने अध्यक्ष, दोनों पद पर निर्विरोध हुआ चुनाव

छत्तीसगढ़ के धमतरी में जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है। दोनों पदों पर पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। यह चुनाव विशेष रूप से चर्चा में रहा क्योंकि इससे पहले क्षेत्र क्रमांक 12 के टिकट को लेकर पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि उसी विवादित क्षेत्र के प्रत्याशी अब जिला पंचायत के अध्यक्ष बन गए हैं। कांग्रेस के पास सिर्फ 2 सीट धमतरी जिले में 13 जिला पंचायत क्षेत्र है। इनमें 11 भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए थे। जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सिर्फ दो सीट पर ही कब्जा किया था। नगर निगम सभापति चुनाव के दूसरे दिन जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होना था। कांग्रेस ने नहीं भरा नामांकन भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जिला नगरी ब्लाक के क्षेत्र क्रमांक 12 से अरुण सार्वा को भाजपा समर्थित नामांकन दाखिल करवाया। इधर कांग्रेस पार्टी से दो कांग्रेस समर्थित सदस्य थे। जिसके कारण कांग्रेस की ओर से किसी के नाम से नामांकन दाखिल नही किया गया। इस वजह से अरुण शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। जैसे ही भाजपा समर्थित अरुण सार्वा को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाए गए इधर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय में की थी तोड़फोड़ जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में जब भाजपा ने क्षेत्र क्रमांक 12 से अरुण सार्वा को टिकट दिया था, तब टिकट घोषणा के बाद नगरी के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट गया और टिकट के नाम पर कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी। कार्यकर्ताओं ने फर्नीचर सामान को आग के हवाले कर दिया गया था और कार्यालय में सामानों को अस्त-व्यस्त फेंक दिया गया था। फिलहाल कार्यालय तोड़फोड़ मामले में कार्यकर्ताओं के ऊपर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है और अब अरुण सार्वा इस मामले में संतुष्ट होने वाली बात कह रहे हैं। 25 हजार से विजयी हुए अरुण सार्वा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने बताया कि जनता ने जो जनादेश दिया है, वह एक पद नहीं जिम्मेदारी है और सभी जिला पंचायत सदस्य मिलकर कार्य करेंगे। धमतरी के विकास के लिए काम करेंगे और समृद्धि जिला बनाएंगे। अध्यक्ष ने यह बताया कि जनता ने उनको 25 हजार वोट से विजयी बनाया है। वहीं कार्यालय तोड़फोड़ को लेकर कहां कि वह समय गुजर चुका है। जिसको हम चर्चा करना नहीं चाहेंगे। सब संतुष्ट हैं और सब एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ऐसी कोई स्थिति नहीं है। विकास ही पहली प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न नामांकन प्रक्रिया के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। जैसे ही चुनाव परिणाम की घोषणा हुई, कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देने पहुंची। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर इस जीत का जश्न मनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *