धमतरी में एक साथ 4 बच्चों का जन्म:150 से ज्यादा रिश्तेदार और ग्रामीण अस्पताल देखने पहुंचे; मजदूर दंपति ने सरकार से मांगी आर्थिक मदद

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक मजदूर दंपति के घर एक साथ चार बच्चों ने जन्म लिया है। इस खबर के फैलते ही अब तक 150 से अधिक रिश्तेदार और ग्रामीण अस्पताल में बच्चों को देखने पहुंच चुके हैं। बच्चे के नामकरण के लिए पंडित से सलाह लिया जा रहा है। मजदूरी करने वाले माता-पिता को अब चारों बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगाई है। दंपति ने बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए सहायता मांगी है। बच्चों के पिता नंदेश्वर ने कहा कि जब किसी महिला को बच्चे नही हो रहे है तो लोगो उन्हें ताना मारते है, जबकि विश्वास जगाना चाहिए और उनको अच्छे डॉक्टर, विशेषज्ञों के पास दिखाना चाहिए। स्थानीय प्रशासन से मदद की उम्मीद चार बच्चों के एक साथ जन्म लेने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लगातार लोगों का अस्पताल में आना-जाना जारी है। जब दैनिक भास्कर डिजिटल ने 1 सप्ताह बाद बच्चों के पिता से चर्चा की स्थानीय प्रशासन से भी परिवार को मदद की उम्मीद है। 2 बार मिसकैरेज के बाद 4 बच्चे हुए जिले के नगरी ब्लॉक के कौहाबाहरा गांव के रहने वाले नंदेश्वर नेताम और लक्ष्मी नेताम की शादी को 4 साल हो गए। जिसके बाद 16 मार्च 2025 को एक साथ चार बच्चों का जन्म हुआ। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है। बता दें कि इससे पहले लक्ष्मी की 2 बार मिसकैरेज भी हो गया था। अभी भी ICU में है बच्चे बच्चों के जन्म के बाद परिवार जनों की बधाइयां शुरू हो गई है। हालांकि अभी भी बच्चों का इलाज अस्पातल में जारी है, उन्हें आईसीयू में रखा गया है। वही डॉक्टरों का कहना है कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ्य है। पंडित से सलाह लेकर होगा नामकरण चारों बच्चों के पिता नंदेश्वर नेताम ने बताया कि बच्चों के नामकरण को लेकर अभी तक कोई विचार नहीं किया गया है। लेकिन परिवार के सदस्यों के द्वारा चारों बच्चों के नामकरण के लिए पंडितों से मिलकर सलाह लिया जा रहा है। ……………………………………… 4 बच्चों के जन्म से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म:इनमें 3 बेटियां और 1 बेटा, दुनिया में सबसे ज्यादा 11 बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पहली बार एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है। इससे पहले महिला का 2 बार गर्भपात हो चुका था, लेकिन 4 साल बाद घर में खुशियां चार गुना बढ़ गईं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *