छत्तीसगढ़ के धमतरी में रायपुर रेंज आईजी अमरेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर ऑपरेशन निश्चय 2.0 चलाया गया। इस अभियान में पुलिस ने 91 स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने 20 टीमें बनाकर गुंडा-बदमाश, असामाजिक तत्व और मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई की। एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 प्रकरणों में आरोपियों से 770 ग्राम गांजा जब्त किया गया। आबकारी एक्ट के तहत 3 प्रकरणों में 3 आरोपियों से 97 पौवा अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 2 वारंटी भी पकड़े गए। कुल 91 संदिग्धों की जांच की गई। इसके अलावा 43 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। धमतरी पुलिस ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशे के खिलाफ अभियान और गुंडा-बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रखेगी।


