धमतरी में खेत में मिला तेंदुए का शावक…VIDEO:देखने उमड़ी भीड़, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल सफारी भेजा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक तेंदुए का शावक गांव के खेत में पहुंच गया। शावक को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे किसानों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक को रेस्क्यू कर जंगल सफारी ले जाया गया। यह घटना धमतरी जिले के सिहावा-नगरी वनांचल क्षेत्र की है। शावक के मिलने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तेंदुए के बच्चे को रेस्क्यू किया और उसे ब्लॉक मुख्यालय नगरी स्थित पशु चिकित्सालय ले गई। खेत में घूमते तेंदुए के शावक की देखिए तस्वीरें खेत में दिखा तेंदुए का शावक जानकारी के अनुसार, यह मामला बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के छिपली पारा गांव का है। बताया गया कि लगभग पांच-छह माह का यह शावक श्रृंगी ऋषि पहाड़ी के नीचे से चलकर वन क्षेत्र से राजस्व इलाके में स्थित खेतों तक पहुंच गया था। स्थानीय लोगों ने जब शावक को खेतों के बीच देखा तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। तेंदुए के शावक को जंगल सफारी भेजा गया वन विभाग की टीम शावक को वेटनरी अस्पताल नगरी ले गई, जहां प्रारंभिक जांच के बाद उसे नया रायपुर स्थित जंगल सफारी भेज दिया गया। जंगल सफारी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में शावक का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र कुमार अजय ने बताया कि शावक की उम्र लगभग 5 से 6 माह है और वह पानी में भीगा हुआ था। उसकी स्थिति सामान्य है और उसे जंगल सफारी भेजा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *