धमतरी में ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला:जमीन दानदाता के नाम पर स्कूल का नामकरण की मांग, स्टूडेंट्स भी प्रदर्शन में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एक स्कूल में ताला जड़ दिया गया। इस बार तालाबंदी का कारण अलग है। यहां पालकों और ग्रामीणों ने शिक्षक नियुक्ति या शिक्षा की कमी के लिए नहीं, बल्कि स्कूल के नामकरण की मांग को लेकर ताला जड़ दिया है। दरअसल, मामला 2016 में बने स्कूल भवन से जुड़ा है। शुक्रवार को नगरी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियां में शाला प्रबंधन विकास समिति और ग्रामीणों ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया है। जानकारी के अनुसार, फरसियां निवासी कोमल कश्यप और सुभाष कश्यप ने स्कूल भवन के लिए अपनी पैतृक जमीन का 1.10 एकड़ हिस्सा दान किया था। उन्होंने दान देते समय शर्त रखी थी कि स्कूल का नाम उनके पूर्वज स्वर्गीय इतवारी राम चिंडा के नाम पर रखा जाए। लेकिन कई बार मांग करने के बावजूद भी 2016 से अब तक स्कूल का नामकरण स्वर्गीय इतवारी राम चिंडा के नाम पर नहीं किया गया। इससे नाराज होकर भू-दानदाताओं, शाला प्रबंधन समिति, पालकों और बच्चों ने मिलकर स्कूल में ताला जड़ दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *