धमतरी में चलती ट्रक में लगी भीषण आग…VIDEO:ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान, ट्रक का अगला हिस्सा जलकर खाक, दमकल ने पाया काबू

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक चलती ट्रक में भीषण आग लग गई। इस घटना में ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि ट्रक का सामने का हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह घटना रविवार को कुरूद इलाके के भोथली रोड पर हुई। अचानक चलती ट्रक से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ड्राइवर और कंडक्टर ने तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बुझाई गई आग आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। आग से ट्रक का सामने का हिस्सा बुरी तरह जल गया। गनीमत रही कि घटनास्थल के पास बिजली के तार और अन्य वाहन भी खड़े थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि ट्रक में छड़ लोड था। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *