रायगढ़ में सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत:अनियंत्रित होकर बाइक खेत में जा घुसी, भुईयांपाली टर्निंग के पास हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। इससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे युवक को घायल अवस्था में ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां ईलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के रामनगर का रहने वाला करण कुमार 23 साल और कोलईबहाल निवासी आलम खान 23 साल जामगांव स्थित MSP प्लांट में मजूदरी काम करते थे। शनिवार को दोनों प्लांट से काम करके आलम खान की मोटर सायकिल से दोनों घुमने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि दोपहर में तेज रफ्तार बाईक सवार दोनों युवक जब भुईयांपाली के पास टर्निंग में पहुंचे। तभी आलम खान का बाइक से नियंत्रण खो बैठा और वे बाईस समेत खेत में गिरे। इस घटना में से आलम खान के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आने से मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं करण कुमार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। ईलाज के दौरान अस्पताल हुई मौत
जिसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के जवान शव का पंचनामा कर व घायल को ईलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां देर शाम ईलाज के दौरान घायल की भी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *