धमतरी में जुआ खेलते 9 लोग गिरफ्तार:हाथी विचरण इलाके में ड्रोन निगरानी के बाद एक्शन, 2.60 लाख से अधिक का सामान जब्त

धमतरी पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। बेंदरानवागांव जंगल से 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 40,200 रुपए कैश, 8 मोबाइल और 4 वाहन समेत कुल 2.60 लाख रुपए से अधिक का सामान जब्त किया गया। यह कार्रवाई जुआ अधिनियम के तहत की गई है। घटना रूद्री थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई दो दिनों की ड्रोन रेकी के बाद की गई। जुआरी हाथी विचरण क्षेत्र होने के कारण जंगल के भीतर जुआ खेल रहे थे, उन्हें लगा था कि पुलिस वहां तक नहीं पहुंच पाएगी। सूचना मिलते ही धमतरी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्कता और घेराबंदी के दौरान 9 जुआरियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए जुआरियों से 40,200 रुपए नकद, आठ मोबाइल और चार वाहन जब्त किए गए। थाना रूद्री में आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। ये आरोपी हुए गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए जुआरियों में ऋषभ अजमानी (25) लालबगीचा, अनमोल उर्फ सौरभ ज्ञानचंदानी (25) इतवारी बाजार, राजीव मीनपाल (27) आमापारा, संतोष सोरी (45) हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, संतोष निर्मलकर (30) बिलाई माता मंदिर के पास, मनोज साहू (32) सोरिद डीपोपारा, सावन उर्फ गुड्डू यादव (32) सोरिद नगर, हरिश पवार (19) मराठापारा और श्यामलाल ध्रुव (45) सोरम थाना रूद्री शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *