धमतरी में धर्मांतरण विवाद, महिला का शव दफनाने पर तनाव:प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद, महिला पर था मतांतरण का आरोप

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक महिला के शव को दफनाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। महिला पर धर्मांतरण का आरोप है, जिसके कारण ग्रामीणों ने उसके अंतिम संस्कार का विरोध किया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। यह मामला नगरी थाना क्षेत्र का है। धर्मांतरित महिला के शव दफनाने को लेकर विवाद यह विवाद तब शुरू हुआ जब ग्राम बोराई की एक महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला ने मतांतरण कर लिया था। महिला की मौत के बाद, कुछ ग्रामीणों ने बोराई गांव में ही उसके शव को दफनाने का विरोध किया। उनकी मांग थी कि शव को वहां न दफनाया जाए, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। नगरी में भी महिला के शव को दफनाने का विरोध इस विरोध के चलते शव को नगरी लाया गया, जहां उसे दफनाने की तैयारी की जा रही थी और गड्ढा खोदा गया था। हालांकि, नगरी नगर के निवासियों को जब इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने भी वहां शव दफनाने पर आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि नगरी में शव दफनाने के लिए कोई जमीन आवंटित नहीं है। इस पर स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई और पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी और प्रशासनिक टीम शामिल है। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास जारी है, लेकिन मौके पर अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत 24 दिसंबर को हुई थी। ………………………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आदिवासी-ईसाई समुदाय भिड़े, चर्च में लगाई आग…VIDEO:कांकेर में शव दफनाने पर बवाल, एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, ASP भी घायल कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव में शव दफनाने को लेकर आदिवासी और धर्मांतरित समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। गुरुवार को आदिवासी समाज के लोग ईसाइयों को डंडे मारकर भगा रहे थे। इसके जवाब में धर्मांतरित समुदाय के लोगों ने आदिवासी समाज के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *