धमतरी में नशा माफियाओं पर पुलिस का एक्शन:43 ठिकानों पर छापेमारी, 12 आरोपी गिरफ्तार; गांजा और हेरोइन जब्त

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने नशा माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आईजी की बैठक के बाद 20 पुलिस टीमों ने 43 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 240 ग्राम गांजा और 13.06 ग्राम हेरोइन जब्त की। आबकारी एक्ट के तहत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 9.760 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई। 25 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई इस कार्रवाई में एक चाकूबाज को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 2 वारंटी और 2 स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी भी की गई। पुलिस ने 25 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। 31 ऐसे लोगों को पुलिस लाइन धमतरी में बुलाया गया, जिनके खिलाफ बार-बार शिकायतें मिल रही थीं। उन्हें परेड कराई गई और नशे से दूर रहने तथा अवैध गतिविधियों में शामिल न होने की शपथ दिलाई गई। धमतरी में नशे का कारोबार और अवैध गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *