धमतरी में महानदी से रेत चोरी करते 7 ट्रैक्टर पकड़ाए:ग्रामीणों ने माफियाओं को घेरा, खनिज विभाग की चुप्पी पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में महानदी से रेत चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम अछोटा में 5 जनवरी को ग्रामीणों और संबंधित जिला पंचायत सदस्यों ने रेत से भरे ट्रैक्टरों को रोका। इस घटना के बाद गांव में काफी हंगामा हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रेत ले जाने वाले 7 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है। आरोप है कि कई महीनों से यहां रेत की चोरी हो रही थी। ग्रामीणों ने ये भी आरोप लगाया कि अधिकारियों के सरंक्षण में ये सब हो रहा। खानापूर्ति के लिए कार्रवाई की जाती है। कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के ग्राम अछोटा में जिला पंचायत सदस्य और ग्रामीणों ने मिलकर रेत से भरे ट्रैक्टरों को रोका। सूचना मिलने पर पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए लगभग 7 ट्रैक्टरों को जब्त कर कलेक्ट्रेट ले जाया गया। इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने उठाए सवाल ग्रामीणों का कहना है कि महानदी से लगे ग्राम अछोटा में लंबे समय से रेत की चोरी हो रही है। ऐसे में खनिज विभाग की चुप्पी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इतने समय बाद कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी पूछा जा रहा है कि क्या खनिज विभाग की उदासीनता या किसी सांठगांठ के कारण यह चोरी धड़ल्ले से चल रही थी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे शांत करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। खनिज विभाग ने जब्त किए गए ट्रैक्टरों पर आगे की कार्रवाई के संबंध में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। इस घटना ने एक बार फिर रेत चोरी और संबंधित विभागों की भूमिका पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *