पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड पर ब्रेक लगा दिया है। विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान बढ़कर 13 डिग्री पर पहुंुच गया है। इससे ठंड में कमी आई है। वहीं शीतलहर की स्थिति भी खत्म हो गई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि विक्षोभ की स्थिति में 60 डिग्री का बदलाव हुआ है। संभावना है कि अगले तीन दिन भी विक्षोभ का असर बना रहेगा। तीन दिन बाद ठंड बढ़ने के आसार है।


