फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने की सुसाइड की कोशिश:साथियों ने फंदे से नीचे उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया, हालत गंभीर

बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा कस्बे में एक निजी फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने का प्रयास किया। सोमवार शाम कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की गई। साथियों ने समय रहते बचाकर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागीदौरा स्थित फ्यूजन फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर अजय पोरवाल पिता कैलाश पोरवाल ने सोमवार शाम करीब 4 बजे अपने कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अजय मूल रूप से मोहन नगर, उज्जैन मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और बागीदौरा में कार्यरत थे। साथियों ने नीचे उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया घटना की जानकारी मिलते ही अजय के साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत फंदे से नीचे उतारा। पहले उन्हें बागीदौरा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बांसवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल अजय जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। बयान देने की स्थिति में नहीं मैनेजर बागीदौरा पुलिस चौकी प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मेडिकल स्टाफ से स्थिति की जानकारी ली। फिलहाल अजय बेहोश हैं और बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी पुलिस के अनुसार अभी तक आत्महत्या के प्रयास के कारण सामने नहीं आए हैं। साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने किसी विवाद या दबाव की जानकारी से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि अजय के होश में आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *