छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस ने युवक पर चाकू मारने वाले चाचा-भतीजा समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 2 आरोपी नाबालिग हैं। नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना सिटी कोतवाली थाना इलाके के नयापारा वार्ड की है। दरअसल, सोमवार की रात मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने गुस्से में आकर राजकुमार यादव पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि पीड़ित को 17 बार चाकू से गोदा गया। गंभीर चोटों के कारण पीड़ित को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहां उसका इलाज जारी है। विवाद के बाद किया था हमला थाना सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि, पीड़ित राजकुमार यादव के साथ राजबीर सिंग मेहरा उर्फ गिन्नी, जग्गू उर्फ जागेश यादव, जग्गू का चाचा राजेश यादव, दो नाबालिग का नाबालिग से विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर बदला लेने के लिए मारपीट कर जान से मारने के लिए नुकीले और धारदार चाकू से राजकुमार के शरीर पर कई बार हमला कर दिया। सभी आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने तत्काल एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था। इनके साथ ही दो आरोपी और मंगलवार को गिरफ्तार किए गए। जिसमें चाचा भतीजा गिरफ्तार और दो नाबालिग है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


