रायपुर निगम ने लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं पटाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने 2 बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी प्रापर्टी को सील किया है। जोन-1 राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, यति यतन लाल वार्ड 4 में नवीन चौधरी पर 5 लाख 10 हजार और राम गोपाल अग्रवाल पर 1 लाख 5 हजार रुपए रुपए का टैक्स बकाया है। दोनों ने 2016-17 से टैक्स राशि का भुगतान नहीं किया था। राजस्व विभाग की ओर से डिमांड बिल, नोटिस और अंतिम सूचना देने के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर सील की कार्रवाई की गई है। सील की जाएगी प्रॉपर्टी निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम के सभी 10 जोनों के बड़े बकायादारों से बकाया टैक्स वसूली करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वाली संस्थानों में सीलिंग की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। आयुक्त ने सभी बड़े बकायादारों को तत्काल अपना पूरा बकाया नगर निगम के राजस्व विभाग को जमा करने की अपील की है। लंबे समय से टैक्स नहीं जमा करने वाले बड़े बकायादार टैक्स के लिए बनाया काउंटर नगर निगम मुख्यालय में सभी संपत्ति करदाता नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम राजस्व विभाग ने एक अलग से काउंटर बनाया है। यहां किसी भी वार्ड के रहने वाले जिनकी प्रापर्टी ऑनलाइन हो चुकी है, वे अपने सम्पत्ति-कर का भुगतान नगद ऑनलाइन कर सकते हैं।


