धमतरी में रिश्वत लेने वाला डॉक्टर बर्खास्त:हाईकोर्ट के फैसले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, 1 साल की जेल भी हुई थी

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला अस्पताल में कार्यरत ENT विशेषज्ञ डॉ. एमए नसीम को बर्खास्त कर दिया गया है। डॉ. नसीम पर 2014 में रिश्वत लेने का आरोप था। उस समय वे जिला मलेरिया अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। कर्मचारियों की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई की थी। डॉक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। 2018 में उन्हें एक साल का सश्रम कारावास और 15 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया था। डॉ. नसीम को हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर मिल गया था। हाईकोर्ट से अंतिम फैसला आने के बाद किया गया बर्खास्त इसके बाद वे जिला अस्पताल में कान, नाक, गला विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत थे। हाल ही में हाईकोर्ट से अंतिम फैसला आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *