धमतरी में हेरोइन बेचते दो युवक गिरफ्तार:15 हजार की हेरोइन सहित 48 हजार का सामान जब्त, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

धमतरी पुलिस ने अवैध हेरोइन (चिट्टा) बेचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 15 हजार रुपये की हेरोइन, दो मोबाइल फोन, नगदी और अन्य सामान सहित कुल 48 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीराम नगर स्थित सेन समाज भवन के पास कुछ लोग अवैध रूप से हेरोइन बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके से दबोच लिया। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.5 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 15 हजार रुपये), दो मोबाइल फोन (कीमत 27 हजार रुपये), 5,500 रुपये नकद, दो सिल्वर फाइल पेपर, पांच रेपर, एक लाइटर और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन जब्त की। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग 48 हजार रुपये बताई जा रही है। सिटी कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जिला जेल धमतरी भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबेडकर वार्ड निवासी नरेंद्र उर्फ निखिल निर्मलकर (26 वर्ष) पुत्र मन्नू निर्मलकर और इंद्रा नगर, नयापारा वार्ड, धमतरी निवासी अखिलेश उर्फ सोनू देवांगन (24 वर्ष) पुत्र टुमन देवांगन के रूप में हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *