संभाग में उच्च शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र सुविवि आपसी सियासत और शक्ति प्रदर्शन का बड़ा अखाड़ा बना हुआ है। पिछले 12 माह में इस विवि में हुए धरना-प्रदर्शन-आंदोलन और हड़तालों की भास्कर ने पड़ताल की। एसएफएबी के तहत सेवारत 327 संविदाकर्मी सेवा विस्तार के लिए 10 माह में अलग-अलग 5 बार हड़ताल पर गए और 40 दिन काम नहीं किया। स्थायी रूप से कार्यरत 250 शिक्षक भी 90 शिक्षक साथियों की लंबित पदोन्नति के लिए पिछले 12 माह में 2 बार हड़ताल पर रहे। इसके तहत 2 दिन काम बंद रखा। 150 स्थायी अशैक्षणिक कर्मचारी अलग-अलग मुद्दों पर 3 बार हड़ताल पर रहे। इस दौरान करीब एक सप्ताह तक काम नहीं किया। छात्र संगठन एबीवीपी-एनएसआई पिछले 12 माह में 25 से ज्यादा बार समय पर परीक्षा और परिणाम घोषित कराने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। हड़ताल, विरोध-प्रदर्शनों के बीच घेराव व अन्य कारणों से प्रताप नगर थाना पुलिस 60 से ज्यादा बार सुविवि पहुंची। पिछले साल कुलपति के घेराव पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी हुआ। साल के 365 दिन में 125 अवकाश रहते हैं। ऐसे में सुविवि 235 दिन चलता है। इसमें से भी करीब 50 दिन आंदोलन की भेंट चढ़ गए। 150 स्थायी अशैक्षणिक कर्मचारी 250 स्थायी शैक्षणिक कर्मी 327 संविदा कर्मचारी छात्र संगठन


