महिला वोटर रजिस्ट्रेशन पर फोकस का असर:बांसवाड़ा, कपासन और प्रतापगढ़ में महिला वोटर पुरुषों से अधिक

राज्य में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूचियाें में एक हजार पुरुषाें की तुलना में महिलाएं 924 से बढ़कर 932 हाे गई है, जाे कि जो अब तक का सर्वाधिक मतदाता लैंगिक अनुपात है। इनमें प्रदेश की तीन विधानसभाएं बांसवाड़ा, कपासन और प्रतापगढ़ में महिलाओं की संख्या ताे पुरुषाें की तुलना में अधिक है। प्रतापगढ़ में 817, कपासन में 394, बांसवाड़ा में 38 महिलाएं अब पुरुषाें की तुलना में अधिक है। उधर घाटाेल, चित्ताैड़, निंबाहेड़ा और उदयपुर में महिला और पुरुषाें के आंकड़े लगभग बराबरी जैसे ही है, इनके बीच का फर्क 158 से 741 के बीच का है। चित्ताैड में महिलाओं की संख्या में पुरुष 158 अधिक है। इसी तरह घाटाेल में 535, उदयपुर में 570 और निम्बाहेड़ा में 741 का अंतर है। प्रदेश में गाैरतलब है कि सबसे अधिक महिला मतदाता झाेटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र 218669 में है जबकि सबसे कम 94540 महिला मतदाता किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में हैं। चुनाव आयाेग ने प्रदेश की आबादी 8.22 कराेड़ मानी
चुनाव आयाेग ने प्रदेश की आबादी 8 कराेड़ 22 लाख 45800 हजार मानी है। इनमें 4 कराेड़ 26 लाख 93523 पुरुष माने गए है जबकि 3 कराेड़ 95 लाख 52 हजार से अधिक महिलाएं मानी है। उधर इन्हीं में से वाेटर पुरुष 2 कराेड़ 77 लाख से अधिक माने गए जबकि 2 कराेड़ 56 लाख से अधिक महिला मतदाता रजिस्टर्ड है। कुल मतदाता 5.34 कराेड़ से अधिक है। महिला विधायक 21 और महिला सांसद 3
प्रदेश में महिला विधायकाें की संख्या 21 है। वर्ष 2018 के चुनाव में ये आंकड़ा 24 का था। सदन में भाजपा की 10 महिला सदस्य और कांग्रेस दोनों की 9 महिला सदस्य है जबकि दाे निर्दलीय है। उधर 25 लाेकसभा सीटाें में से तीन पर ही सांसद पद पर महिलाएं है। ये आंकड़ा एक दिन बराबर आ जाएगा जेंडर इश्यू गेप की बड़ी वजह ये भी है कि दूसरे राज्य से शादी करके हमारे यहां आई महिलाएं शादी रजिस्टर्ड नहीं कराती। इसके अलावा कुरीतियों के चलते महिलाओं का रजिस्टेशन भी कई जगहाें पर नहीं हाेता है। हमनें अभियान चलाया। पूर्वी राजस्थान में कराैली और पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर में बड़ी संख्या में महिलाएं जाेड़ी है। अभी और समय लगेगा। – नवीन महाजन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *