धर्मशाला में प्रदूषण नियंत्रण प्रयोगशाला का उद्घाटन:सीएम सुक्खू ने किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण को बेहतर रखने में मिलेगी मदद

धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला के नए भवन का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसका शुभारंभ किया। यह प्रयोगशाला प्रदेश में प्रदूषण की प्रभावी निगरानी और नियंत्रण में सहायक होगी। आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस यह केंद्र पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसका उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा को सशक्त बनाना और स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को अपनी प्राथमिकता मानती है। इस पहल से प्रदेश में नए मानक स्थापित होंगे। यह क्षेत्रीय प्रयोगशाला न केवल प्रदूषण नियंत्रण में सहायक होगी, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *