लोको पायलट सहित रनिंग स्टाफ ने किया प्रदर्शन:स्टेशन परिसर पर दिया धरना, विभिन्न मांगों को जल्द पूरा करने की चेतावनी

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले रेलवे कर्मचारियों की ओर से रेलवे स्टेशन पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने अपने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी रेल मंत्रालय और भारत सरकार की होगी। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के अजमेर मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि सभी रनिंग स्टाफ अपनी मांगो को लेकर विगत लंबे समय से आंदोलनरत है। लेकिन मंत्रालय और सरकार उनकी मांगों की और ध्यान नहीं दे रही है। तीन दिनों का यह धरना प्रदर्शन है। इसमें ट्रेन का पूरा रनिंग स्टाफ शामिल है। अगर उनके जल्द मांगे पूरी नहीं हुई तो एक उग्र आंदोलन किया जाएगा। यह रही मांगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *