धर्मांतरण की घटनाओं पर सरकार जवाब दे: बैज

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के राज में धर्मातरण की घटनाएं बढ़ गयी है। बिलासपुर, रायपुर, जशपुर, बस्तर में धर्मांतरण की घटनाओं पर सरकार को जवाब देना चाहिए। धर्मांतरण भाजपा के लिये राजनैतिक हथियार है। भाजपाई ही संरक्षण देते हैं और दिखावे के लिए शिकायत भी करते हैं। छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने अपनी पहली बैठक में ही दावा किया था कि नया “धर्म स्वातंत्र विधेयक” का ड्राफ्ट तैयार है, 60 दिन के भीतर लागू हो जायेगा, लेकिन सवा साल से अधिक बीत जाने के बाद आज तक मौन हैं। अब भी भाजपा के मंत्री केवल कह ही रहे हैं कि नया कानून लायेंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *